बेटियां समाज व राष्ट्र की अमूल्य धरोहर

शैलेन्द्र जायसवाल मनिकवार – अंतर्राष्ट्रीय अधिवक्ता दिवस संघर्ष परिषद एवं सरपंच महा परिषद के अध्यक्ष राजकुमार सिंह तिवारी ने राष्ट्रीय बेटी दिवस पर संसार के सभी बेटियों को शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए संकल्प लिया कि , अगर बेटियों को कोई प्रताड़ित या परेशान करता है तो बेटियों के सुरक्षा सम्मान उत्थान प्रगति तरक्की हेतु परिषद द्वारा उनका निःशुल्क विधिक एवं हर संभव सहायता प्रदान कर मदद की जाएगी।

उन्होंने कहा कि बेटियां माता-पिता एवं सृष्टि के जीवन की आशा ,उजाला, परछाई, भविष्य गुरुर ,हिम्मत ,हमदर्द, शक्ति आन ,बान, शान, प्राण एवं अनमोल रत्न है। हुए अपने समस्त रूपों में पूजनीय बंदनीय नमनीय है।वह विधाता की अनमोल कृति है। बेटियां 25 पीढ़ियों को तारती हैं ।आठ माता आठ पिता चार ससुर चार सास एवं एक स्वयं, जबकि बेटा केवल आठ पीढियों को।

और पढ़ें – रीवा की बिटिया आयशा अंसारी बनी डिप्टी कलेक्टर

बेटियां समाज व राष्ट्र की अमूल्य धरोहर एवं भविष्य हैं

बेटियों के बिना संतुलित समाज की स्थापना असंभव है। अपने सभी रूपों में वह त्याग एवं सेवा की गाथा हैं। वह नैतिकता की पाठशाला है ।समाजवाद राष्ट्र की जननी है। बेटियां हंसेगी तो जग हंसेगा। वह समाज की ऊर्जा है। जो जीवन को समृद्ध बनती है ।वह विचारों के पोषण और मजबूत भावनात्मक बंधन बनाने की सेतु है।बेटा अगर हीरा है, तो बेटी मोती है। वह दो कुलों को रोशन करती है ।

कांटों पर चलकर दूसरों के लिए फूल बोती है। मुट्ठी में भरे नीर सी होती है बेटियां। बहुत प्यारी है बेटियां। पापा की परी एवं मां की दुलारी है बेटियां। बेटियां कोमल है, कमजोर नहीं। शक्ति का नाम ही नारी है, जग को जीवन देने वाली मौत भी तुझे हारी है। पांव पूजनीय कन्या तू ईश्वर अवतारी हो। श्रद्धा से सावित्री साहस से लक्ष्मी दुर्गा सरस्वती झलकारी हो। मां की रानी पापा की सर की ताज ,अनमोल रतन हो ।घर की शोभा हो, तुम बोझ नहीं।

राष्ट्रीय बेटी दिवस भारत की लौह महिला श्रीमती इंदिरा गांधी ने 24 जनवरी 1966 को प्रधानमंत्री की शपथ ली थी। तभी से यह दिन राष्ट्रीय बेटी दिवस के रूप में मनाया जाता है। लिए हम सब मिलकर इस दुनिया है परम पावन पुनीत संकल्प लेने की लड़कियों के खिलाफ सामाजिक भेदभाव को खत्म करना है।उनके सुनहरे उज्जवल भविष्य के लिए सशक्त बना उनके शिक्षा स्वास्थ्य और चतुर्दिक तरक्की हेतु जोर देना है। क्योंकि बेटी पड़ेगी तो कुल परिवार बढ़ेगा। बेटियों के उन्नत एवं

सशक्तिकरण हेतु सरकारी योजनाएं जैसे बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ , सुकन्या समृद्धि योजना, बालिका समृद्धि योजना ,लाडली योजना उड़ान योजना आदि चालू की गई है। जिसे हम सबको सहयोग प्रदान कर स्वयं सतत प्रयास करना है। उक्त अवसर पर अधिवक्ता सुरेश सिंह राम रतन सिंह तिवारी राजेंद्र त्रिपाठी मोहन तिवारी धीरेंद्र धीरू गोमेश द्विवेदी मानसी तिवारी शिवालिका यादव प्रमोद वत्स अनूप सिंह जेडी सिंह विनोद गुप्ता शिवेंद यादवआदि गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *