देहात लोकरंग पर्व 2025 का शुभारम्भ 9 फरवरी से

देहात लोकरंग पर्व 2025 का शुभारम्भ 9 फरवरी से होना सुनिश्चित हुआ है। हर वर्ष की तरह इस बार भी देहात लोक रंग पर्व की तैयारी जोरो पर चल रही है इस बार इस आयोजन का 9वां संस्करण होगा ।

संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से रावेन्द्र प्रताप सिंह शिक्षा सांस्कृतिक समिति द्वारा देहात लोक रंग पर्व का आयोजन दिनांक 9 से 11 फरवरी तक सखी मंडपम सभागार , बी.टी. एल. फैक्ट्री के पास रीवा में प्रतिदिन शाम 7 बजे से होगा।

कलाकार अपनी नाट्य प्रस्तुतियों एवं लोक कलाओं की प्रस्तुतियां करेंगे, कार्यक्रम मे पहले दिन पूर्वरंग की प्रस्तुति मे ऐ. के. एस.यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों के द्वारा अहिरहाई लोक नृत्य की प्रस्तुति होगी,उसके बाद नाटक संत तुलसीदास लेखक संजय मेहता, सतीश दवे निर्देशक संजय मेहता एवं प्रस्तुति रंगशीर्ष भोपाल की होगी। दूसरे दिन पूर्व रंग मे शहर मे स्थित नुक्कड़ पाठशाला के विद्यार्थियों द्वारा ऐ आई और नैतिकता के ऊपर प्रसून मिश्रा और साथियो के संयोजन मे प्रस्तुति होगी तथा श्रुति कीर्ति द्विवेदी द्वारा राजस्थानी लोकनृत्य की प्रस्तुति भी की जाएगी। और नाटक स्वांग मल्टीनेशनल लेखक अलखनन्दन एवं निर्देशक सादात भारती और प्रस्तुति संप्रेषणा नाट्य मंच।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *