शोध एवं प्रोजेक्ट लेखन विषय पर विशेष व्याख्यान का आयोजन

शोध एवं प्रोजेक्ट लेखन विषय पर विशेष व्याख्यान का आयोजन

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय रीवा_परिसर में मंगलवार को शोध एवं प्रोजेक्ट लेखन विषय पर विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एमसीयू_भोपाल के पत्रकारिता विभाग में वरिष्ठ सहायक अध्यापक डॉ. रंजन सिंह ने अपने विचार साझा किए।
कार्यक्रम के आरंभ में परिसर निदेशक डाॅ संदीप_भट्ट ने विषय का परिचय दिया। उन्होंने कहा कि हर सेक्टर में रिसर्च का बहुत महत्व है।
इसके बाद मुख्य वक्ता डाॅ रंजन सिंह ने कहा कि
प्रिंट_प्रोडक्शन हो अथवा शोध कोई विषय कठिन नहीं होते लेकिन उस विषय पर सतत अध्ययन की आवश्यकता है, इसके लिए जरूरी है कि आपका उद्देश्य स्पष्ट हो।

विषय कठिन नहीं अध्ययन की आवश्यकता : डॉ रंजन सिंह”

छात्रों से अपने अनुभव साझा करते हुए डॉ. सिंह ने कहा कि तकनीकी के विकास ने समाचार (खबरों) के लेखन और प्रकाशन को काफी आसान बना दिया है, लेकिन सोशल मीडिया की वजह से फेक न्यूज़ की भरमार हो गई है इसलिए फैक्ट चेक की आवश्यकता है। खबर के लिए फील्ड के अनुभव के साथ ही अनुवाद करने की क्षमता विकसित करनी चाहिए। नपी-तुली और अच्छी खबरों के लिए जरूरी है कि संबंधित विषय पर आपकी अच्छी जानकारी और पकड़ हो। यदि आप किसी संस्थान में बतौर जनसंपर्क_अधिकारी के रूप में कार्यरत रहते हैं तो इन हाउस जनरल के प्रकाशन का दायित्व भी आपका है।

और पढ़ें – रीवा की बिटिया आयशा अंसारी बनी डिप्टी कलेक्टर

शोध_विषय पर अपने विचार व्यक्त करते हुए डॉ. सिंह ने कहा कि पत्रकारिता और जनसंचार के छात्रों को शोध के विषय और शोध क्षेत्र का चयन सावधानी पूर्वक करना चाहिए। इसके साथ ही शोध में आने वाली समस्या का समाधान, सुझाव, संभावित निष्कर्ष आपके शोध को नए आयाम देंगे।
इस अवसर पर परिसर निदेशक एवं डॉ. उमाशंकर पटेल, दीपेश कुमार सिंह एवं पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *